सिवान :शव दफनाने को ले दो आमने-सामने
प्रवेज़ अख्तर/सिवान
सिवान जिले के नौतन थाना क्षेत्र के हथौजी गांव में शव दफनाने को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए. विदित हो कि सोमवार को हसुआ निवासी मो अबरार खां अपनी मां बेगम आइसा खातुन की मृत्यु के बाद जब कब्र खोदने हथौजी कब्रिस्तान में पहुंचे तो वहां के मुस्लिम समुदाय के लोगों ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया. सूचना पाकर मौके पर पहुंची नौतन पुलिस ने दोनों पक्षों को आमने-सामने बिठाकर मामले को शांत करा कर शव को दफन कराया.