दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-

विभिन्न थाना परिसरों में शनिवार को जनता दरबार का आयोजन कर दर्जनों मामलों का ऑन द स्पॉट निष्पादन किया गया। शुक्रवार को थाना स्तरीय जनता दरबार में मधुबनी थाना में कुल 09 मामलों का निष्पादन किया गया। इसके साथ ही रामनगर थाना में 05, गौनाहा थाना में 02, मुफस्सिल थाना में 02, योगापट्टी थाना में 02, लौरिया थाना में 01, मटियरिया थाना में 01 मामलों का निष्पादन किया गया है। वहीं जिले के अन्य थानों ठकराहा, सिकटा, बगहा, भितहां आदि में भी जनता दरबार का आयोजन कर लोगों की समस्याओं को सुना गया। उक्त जनता दरबार में अंचलाधिकारी और थाना प्रभारी द्वारा संयुक्त रूप से विभिन्न मामलों का निपटारा किया गया। जिन मामलों का निष्पादन आज के जनता दरबार में नहीं हो पाया है, उसका भी निपटारा शीघ्र ही कर दिया जाएगा।