लियो क्लब के बैनर तले शिखा प्रिया लियो अमन एवं अरूण प्रसाद ने जरूरतमंद को किया रक्तदान

छपरा : समाज सेवा में अग्रणी अन्तर्राष्ट्रिय स्वयंसेवी संस्था लायंस इंटरनेशनल की स्थानी युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के बैनर तले शिखा प्रिया लियो अमन एवं अरूण प्रसाद रक्तदान किया। रक्तदान करने वाले युवा एवं युवती ने कहा कि आप जैसी युवाओं की संस्था जब तक है कोई भी जरूरतमंद मरीज को रक्त का अभाव नहीं होगा ।

उक्त मौके पर मौजूद तीनो डोनर ने कहा कि लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा प्राय: रक्तदान जरूरतमंद मरीजों के लिये की जाती है एवं साथ हीं कहा कि रक्तदान कर सही मायने में एक इंसान दूसरे इंसान के काम आता है अत: सभी लोगों को इस नेक कार्य के लिये आगे आना चाहिये ।
इस पुनीत मौके पर लियो क्लब के अध्यक्ष लियो अमरनाथ , सचिव लियो आलोक कुमार गुप्ता,कोषाध्यक्ष लियो संदीप कुमार गुप्ता, लियो साकेत श्रीवास्तव,लियो नारायण जी,लियो धनंजय कुमार, लियो पिन्टू कुमार गुप्ता,लियो सूरज जयसवाल ब्लड बैंक के धर्मवीर जी, सत्यनारायण जी आदी मौजुद थें ।
उक्त जानकारी लियो क्लब के सचिव लियो आलोक गुप्ता ने दी ।