तरवारा में चोरी की समान व कट्टा के साथ गिरफ्तार
परवेज़ अख्तर/सीवान :
जिले के जीबी नगर की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर चोरी की समान व देशी कट्टा चाकू के साथ एक चोर को गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया. जबकि दूसरा चोर भागने में सफल रहा. चोर धनपुरा का रहने वाला राम बालक नट है. जबकि भागा हुआ चोर उसका भाई नागेंद्र नट है. गिरफ्तार चोर के पास से पांच चादर, उन्नीस साड़ी, चार लूंगी, दो कंबल, आठ पेटीकोट, तीन हैंड बैग, एक साइकल, एक चाकू, एक देशी कट्टा बरामद किया गया. उसने बताया कि थाना क्षेत्र के पचपकड़िया गांव में चोरी करने के बाद समान को गठरी में बांध कर ले जा रहा था. चाकू के बारे में बताया कि चोरी के दौरान चाकू का भय दिखा कर हमलोग भाग जाते है




Recent Comments