मोहर्रम के मद्देनज़र थाना परिषर में शांति समिति की बैठक आयोजित
रिपोर्ट-अज़हर करीम/इसुआपुर(सारण):-मोहर्रम के मद्देनज़र थाना परिषर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।जिसमें प्रखंड के गणमान्य लोगों के अलावा सभी लाइसेंसधारी उपस्थित हुए।बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष अरबिन्द पासवान ने किया।बैठक को सम्बोधित करते हुए सीओ अजय कुमार ठाकुर ने अफवाहों पर ध्यान नही देने की बात कही वही थाना थानाध्यक्ष ने लोगो से शांति पूर्ण मुहर्रम मनाने की अपील की।साथ ही असमाजिक तत्वो को कड़े लहजे में चेताते हुए कहा कि जो भी व्यक्ति शांति भंग करने की कोशिश करेगा उन्हें बख्सा नही जाएगा।बैठक में बीडीओ कुमुद कुमार,जिला परिषद सदस्या गितासागर राम,पूर्व मुखिया राजकिशोर सिंह, विजय सिंह, श्रीभगवान बैठा, लुक़मान अली,उमेश्वर सिंह,छबिनाथ सिंह, अजमल रहमानी,अरशद रहमानी,सूफी शलीमुल्लाहअंसारी,विजय राय,गोला अंसारी, दीदार अंसारी,संजय प्रसाद,रामबाबू राय,गुड़ु अंसारी,श्याम जी,चंचल प्रसाद,रियाजुद्दीन अंसारी,रेयाज खान सहित सैकड़ो गणमान्य लोग उपस्थित थे।