
छपरा-मुजफ्फरपुर एनएच-722 पर बस व एंबुलेंस की टक्कर में एंबुलेंस सवार आधा दर्जन लोग जख्मी
छपरा : जिले के गरखा थाना अंतर्गत पहाड़पुर गांव के समीप छपरा-मुजफ्फरपुर एनएच-722 पर अनियंत्रित बस एवं एम्बुलेंस की टक्कर में एंबुलेंस चालक सहित 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए ।जिसमें एंबुलेंस चालक एंबुलेंस में ही लहुलुहान होकर बेहोश हो गया दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस चालक सहित सभी घायलों को बाहर निकाला जिसके बाद सभी घायलों को छपरा सदर अस्पताल पहुंचाया गया जहां कुछ लोगों की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर चिकित्सा के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है।गंभीर रूप से घायलों में एंबुलेंस चालक पटना के दानापुर निवासी मुन्ना राय का 21 वर्षीय पुत्र बबलू कुमार गोपालगंज जिला के कतलपुर निवासी आमिर हुसैन की 60 वर्षीय पत्नी मना खातून उनका पुत्र मुराद खान मुराद खान की 19 वर्षीय पत्नी चांदनी खातून एवं उस्मान खान का 17 वर्षीय पुत्र राजा बाबू का नाम बताया गया है। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार एक परिजन के उपचार के बाद सभी लोग पटना से गरखा होकर लौट रहे थे इसी बीच घर का थाना क्षेत्र स्थित पहाड़पुर गांव के समीप छपरा से पटना जा रही बस से एंबुलेंस की जोरदार टक्कर हो गई।




Recent Comments