बैकुंठपुर। स्थानीय थाने के खजुहटी दया गिरी के टोला के जयप्रकाश कुमार सिंह ने थाने में दो लोगों के खिलाफ ढाई लाख रुपये धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज कराई है। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के निर्देश पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।