सारण/मशरक -मशरक थाना क्षेत्र के चंदेश्वर मोड़ के पास वेल्डिंग दूकान को दूसरी जगह शिफ्ट करने के दौरान बिजली का करेंट लगने से एक शख्स को अचेतावस्था में इलाज के लिए पीएचसी मशरक में भर्ती कराया गया जहां उसकी पहचान घोघिया गांव निवासी नागेन्द्र सिंह का 43 वर्षीय पुत्र शैलेन्द्र सिंह के रूप में हुई। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार किया। मौके पर परिजनों ने बताया कि दुकान का समान दूसरे दुकान में शिफ्ट किया जा रहा था कि लोहे का रॉड उपर से जा रहें बिजली के तार के सम्पर्क में आ गया।जिसे परिजनों द्वारा अचेतावस्था में इलाज के लिए पीएचसी में भर्ती कराया गया।