
नवादा में देसी कार्बाइन के साथ एक अधेड़ गिरफ्तार , पूछताछ जारी
रिपोर्ट – सन्नी भगत
नवादा – रजौली थाना क्षेत्र के घसियाडीह गांव से पुलिस ने बुधवार की देर रात एक देसी कार्बाइन के साथ 1 अधेड़ को गिरफ्तार कर लिया हैं ।
थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर सुजय विद्यार्थी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर एस आई राजेश कुमार, संजय कुमार सिन्हा व एएसआई मुनीलाल पासवान ने घसियाडीह गांव से रजौली के सती स्थान निवासी बिंदु राजवंशी को एक देसी कार्बाइन के साथ गिरफ्तार कर लिया।
थानाध्यक्ष ने बताया कि पकड़े गए बिंदु राजबंशी से पूछताछ की जा रही है।
वहीं पकड़े गए बिंदु राजवंशी पर पूर्व से दर्जनों केस दर्ज हैं। अपहरण, मारपीट, छिनतई व वाहनों की चोरी रंगदारी मांगने आदि कई मामलों में रजौली थाने में उस पर मामले दर्ज हैं। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने उसे घसियाडीह गांव से गिरफ्तार किया है। वही आज गुरुवार को उसे जेल भेज दिया जाएगा।




Recent Comments