पत्रकार ग्रीन सिंह को पितृ शोक , पत्रकार संघों ने जताया शोक

छपरा (सारण) : इसुआपुर प्रखंड के दैनिक हिन्दुस्तान के पत्रकार ग्रीन सिंह के पिता जी और जदयू नेता शैलेन्द्र प्रताप के बड़े पिता जी द्वारिका सिंह का गुरुवार को दोपहर देहांत हो गया.नेशनल यूनियन ऑफ़ जर्नलिस्ट, अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति और ऑल बिहार यूनियन ऑफ़ जर्नलिस्ट एसोसिएशन के सारण के प्रतिनिधियों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए शोक व्यक्त कर श्रधांजलि अर्पित किया।शोक व्यक्त करने वालो में राकेश सिंह , मनोज सिंह , प्रभाष रंजन सहित दर्जनो पत्रकारो का नाम शामिल है।