छपरा। सारण जिला प्रषासन के द्वारा भारत के प्रथम राष्ट्रपति देषरत्न डा0 राजेन्द्र प्रसाद की जयन्ती मनायी गयी। छपरा शहर के नगरपालिका चौक पर स्थापित डा0 राजेन्द्र प्रसाद की मूर्ति पर पुलिस अधीक्षक धूरत सायली सावला राम, उप विकास आयुक्त श्री अमित कुमार, अपर समाहर्ता डॉ गगन, अनुमण्डल पदाधिकारी सदर श्री अरूण कुमार सिंह एवं अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारियों के साथ राजनितिक दलों के अध्यक्ष, सचिव सहित बड़ी संख्या में गणमान्य एवं प्रबुद्धजनों के द्वारा माल्यार्पण किया गया। इस अवसर पर उप विकास अयुक्त श्री अमित कुमार ने कहा कि डा0 राजेन्द्र प्रसाद के द्वारा जीवन पर्यन्त सदाचार एवं सादगी का पालन किया गया और इस मामले में उनके द्वारा एक कीर्तिमान स्थापित किया गया जिसका हमारे जीवन में बड़ा महत्व है और यह सभी के लिए अनुकरणीय है। डा0 प्रसाद देष के अनमोल रत्न थे जिनकी प्रतिभा की आज भी उदाहरण दी जाती है। 3 दिसम्बर 1884 को तत्कालीन सारण जिला के जीरादेई ग्राम में उनका जन्म हुआ। गाँधी जी के साथ उन्होने देष की आजादी में सक्रिय योगदान दिया खासकर किसानां की समस्याओं को सुलझाने में उनकी अग्रणी भूमिका रही। आज उनकी जयन्ती के अवसर पर जिला प्रषासन सारण के द्वारा माल्यार्पण कर श्रद्धॉजली अर्पित की गई।