डोरीगंज मे 10 लीटर एवं अवतार नगर मे 5 लीटर देशी शराब जप्त , एक गिरफ्तार
डोरीगंज(सारण):
“”””””””””
डोरीगंज थाना क्षेत्र के परमहंस बाबा के मठिया के पास से पुलिस ने 10 लीटर देशी शराब के साथ धंधेबाज को गिरफ्तार किया है ।
थानाध्यक्ष ओमप्रकाश चौहान ने बताया कि गुप्त सुचना पर की गयी छापेमारी मे थानाक्षेत्र के परमहंस बाबा के मठिया के पास से प्लास्टिक के बोरे मे ले जा रहे एक धंधेबाज को 10 लीटर देशी शराब के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया ।
धंधेबाज दरियावगंज गाँव निवासी जगलाल माँझी बताया जाता है ।
वही अवतार नगर थाना क्षेत्र के झौवा बाजार से स्थानीय पुलिस ने पाँच लीटर देशी शराब बरामद किया है । मौके से धंधेबाज पुलिस को देख फरार हो गया ।
थानाध्यक्ष विरेन्द्र राम ने बताया कि धंधेबाज की पहचान की जा रही है ।




Recent Comments