डेगु की शिकार बनी युवा पुत्री की याद में खोला बच्चों का स्कूल,कहा बेटी की स्मृति रहेगी जीवित

मढ़ौरा ।
वर्तमान में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की समाज को जरुरत है जिसकी कमी महसूस की जा रही है । सरकारी विद्यालयों के सुविधा संपन्न होने के बावजूद वहां गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का अभाव देखा जा रहा है । समाज में इस कमी को दूर करने के लिए निजी विद्यालयों को आगे आना पड़ रहा है । पीएस पब्लिक स्कूल इस दिशा में एक बेहतर कदम प्रयास है । उक्त बातें विधान पार्षद डा वीरेंद्र नारायण यादव ने शिल्हौरी में एक निजी स्कूल के उद्घाटन समारौह को संबोधित करते हुए कहा। स्थानीय विधायक जितेंद्र कुमार राय ने ग्रामीण क्षेत्र में एक सुविधा संपन्न विद्यालय की स्थापना के लिए संस्था के प्रयास को सराहा और निदेशक रामशरण यादव को शुभकामनाएं दी ।

पूर्व मंत्री उदित राय ने सरकारी विद्यालयों की बदतर स्थिति की चर्चा करते हुए कहा कि अब निजी विद्यालयो के भरोसे ही उत्तम शिक्षा के जहाज को पार लगना है । सरकारी विद्यालयो में सरकारी योजनाओ के लिए ही छात्रों का नामांकन होता है और उन्हें शिक्षा के लिए कोचिंग संस्थानो कि शरण लेनी पड़ रही है । विधान पार्षद डा वीरेंद्र नारायण यादव , पूर्व मंत्री उदित राय , स्थानीय विधायक जितेंद्र कुमार राय, प्रो योगेंद्र यादव ने संयुक्त रूप से दीप जला कर समारोह का उद्घाटन किया। निदेशक ने अपनी बात रखते हुये कहा कि उनकी युवा पुत्री प्रियंका शरण का आईटीओ के लिए चयन हो गया था । इस दौरान डेंगू बीमारी के कारण असमय ही मौत ने अपने आगोश मे ले लिया। उसपर ऊपर खर्च के लिए रखे पैसे से एक स्कूल खोलकर वे उसकी स्मृति को जिंदा रखने का प्रयास कर रहे है । कार्यक्रम का अध्यक्षता लक्ष्मी राय ने किया, इस अवसर पर युवा नेता धनंजय कुमार, पुर्व मुखियां प्रत्याशी राकेश राय, पुर्व जिला परिषद अभ्यर्थी अश्वनी प्रसाद यादव, शिक्षक शिवनाथ सिंह , मुसाफिर सिंह , लाल बाबू राय सहित अन्य उपस्थित थे ।




Recent Comments