शिल्हौड़ी में 67 लाख की लागत से बनने वाली सड़क का विधायक ने किया शिलान्यास

मढ़ौरा ।
प्रखंड के शिल्हौड़ी पंचायत में 67 लाख की लागत 1.25 किलोमीटर बनने वाली सड़क का विधायक जितेन्द्र राय ने किया । उक्त सड़क शिल्हौड़ी पीएमजीएसवाई पथ से शिल्हौड़ी पश्चिम टोला पोखड़ तक बननी है । इस अवसर पर विधायक ने कहा कि सड़क लोगों की एक बड़ी सुविधा है । उक्त सड़क के निर्माण से बड़ी आबादी को आवागमन म सुविधा मिल जायेगी । बिहार सरकार को लेकर बोलते हुये कहा कि नितिश सरकार से लोगों मोह अब खत्म हो चूका है । लोग बिहार में बदलाव चाह रहे है और सभी लोग राजद की तरफ उमिंद की तरह देख रहे है । यह वर्ष चुवावी वर्ष है जल्दी ही लोगों का रुझान सामने आने वाला है और नितिश कुमार की सरकार जाने वाली है ।

कहा कि वर्तमान राज्य सरकार खुद के उठापटक में उलझी है और विकास का कार्य पीछे रह गया है । यह डबल इंजन वाली सरकार लोगों की उमिंदो को पूरा करने में पुरी तरह से फेल है । मढ़ौरा विधानसभा को लेकर कहा कि वे क्षेत्र के विकास को लेकर सक्रिय और तत्पत है । उनके कार्यकाल में विधानसभा के सभी पंचायत में प्रमुख सड़को का निर्माण कराया गया है । कुछ लिंक सड़क जो छुटी है उसके निर्माण को लेकर भी वे सक्रिय है और जल्दी ही उन सड़क का निर्माण कार्य शुरु कर दिया जायेगा । इस अवसर पर युवा नेता धनंजय कुमार, पुर्व मुखिया प्रत्याशी राकेश राय के साथ स्थानीय ग्रामिण मौजूद थे ।




Recent Comments