सारण : पुलिस बर्बरता एवम निर्दोषों को झूठे मुकदमे में फंसाये जाने के खिलाफ दो दिवसीय धरना शुरू
# एसपी के स्थानांतरण की भी मुखर हुई मांग


छपरा :10 अप्रैल को भारत बंद के दौरान छपरा के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के फकुली पंचायत के नैनी- उमधा गांव के लोगो ने सारण पुलिस पर मारपीट तथा जबरन घर मे घुसकर तोड़फोड़ करने का आरोप लगा दो दिवसीय धरना शुरू कर दिया है। ये पुलिस प्रशासन के खिलाफ धरना शनिवार को भी होगा ।
शुक्रवार को फकुली पंचायत के तीनो गावो के ग्रामीणों के द्वारा सारण पुलिस के खिलाफ दो दिवसीय धरना का आयोजन शुरू किया गया है। जिसमे गाँव के सैकड़ो पुरुष एवम महिलाये धरने पर बैठी है वही इस धरने के समर्थन कर रहे कांग्रेस नेता जितेंद्र सिंह का कहना है कि सारण के एसपी के आदेश पर जिस तरह से गाँव के महिला पुरुषों की बर्बरता से पिटाई की गई है तथा इनपर झूठे मुकदमे किये गए इन्हें जल्द से जल्द वापस लिया जाए तथा सारण एसपी हरिकिशोर राय का अबिलम्ब छपरा से स्थानांतरण किया जाए। वही इस आज के इस कार्यक्रम में मनोज कुमार सिंह शैलेन्द्र कुमार सिंह नागेंद्र सिंह सत्यनारायण राम यसवंत सिंह अजय सिंह सहित सैकड़ों लोग शामिल है। आपको बता दे की 10 अप्रैल को भारत बंद के दौरान फकुली पंचायत के 13 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था और अन्य लोगों पर भी तोड़फोड़ के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया था ।
#न्यूज़ इनपुट-मनोरंजन पाठक /छपरा
सारण : पुलिस बर्बरता एवम निर्दोषों को झूठे मुकदमे में फंसाये जाने के खिलाफ दो दिवसीय धरना शुरू




Recent Comments