डूबने से युवक की मौत
#परवेज अख्तर/सिवान;
हसनपुरा (सिवान) : एमएच नगर थाना क्षेत्र के नवादा गांव निवासी
नेमतुल्लाह सिद्दीकी का 18 वर्षीय पुत्र सोनू उर्फ बाबू की मौत रविवार को
दाहा नदी में डूबने से हो गई। सोनू चार बहनों के साथ एकलौता पुत्र था।
उसकी मौत से घर में कोहराम मच गया है। घटना के बारे में बताया जाता है कि
वह पूर्व में हार्ट का मरीज था, जिसका ऑपरेशन दिल्ली में हुआ था। घर के
लोगों द्वारा मना करने के बावजूद भी वह दाहा नदी में नहाने जाता था।
——–




Recent Comments