छपरा में वाहन चेकिंग में पुलिस ने एम्बुलेंस को रोका,तलाशी में मिला गांजा
#कीमत लगभग 17 लाख रुपये आंकी गई है ।

छपरा: पुलिस को फिर मिली एक बड़ी कामयाबी वाहन चेकिंग के दौरान शक के आधार पर एक आसाम नम्बर AS O1CC 8614 एम्बुलेंस को मुफ्फसिल थाना की पुलिस ने चेकिंग के लिए रोका।

तभी एम्बुलेंस का चालक गाड़ी छोड़ भाग गया ।पुलिस एम्बुलेंस को चेक करने के लिए दरवाजा खोला तभी अंदर से गांजा की महक आने लगी ।

जिसके तहखाने में छुपा कर रखा गया था 14 पैकेट गांजा जिसका वजन लगभग 140 किलोग्राम है ।जिसका बाजार मूल्य लगभग 17 लाख रुपया है
वही प्रेस वार्ता में छपरा एसपी ने बताया कि इस एम्बुलेंस के इंजिन एवम चेंचीस नम्बर से गाड़ी मालिक का पता किया जाएगा।इस चेकिंग में मुफ्फसिल थानाध्यक्ष दरोगा पूनम कुमारी एवम होमगार्ड के जवान राजू यादव , बिनय राय , संतोष कुमार, जय प्रकाश सिंह , सुनील कुमार तिवारी शामिल थे।