महाराजगंज बीडीओ ने योजना बंटवारे में की मनमानी
#परवेज़ अख्तर/सिवान:
जिले के महाराजगंज प्रखंड के बीडीसी सदस्य सह अधिवक्ता राजेश कुमार सिंह ने पंचम वित्त योजना की राशि वितरण में बीडीओ पर बंदरबांट का आरोप लगाया है। इस संबंध में बीडीसी सदस्य ने सीएम, स्वास्थ्य मंत्री, डीएम, डीडीसी व एसडीओ से भी पूर्व में की शिकायत कर चुके है। इसके बाद बीडीओ को ही आवेदन देकर उनकी मनमानी की शिकायत की है। कहा है कि आपके द्वारा पंचायत समिति के बैठक में योजना स्वीकृति के दौरान योजनाओं की आधी-अधूरी राशि स्वीकृत की गई है। जबकि आपने अपने चहेतों के बीच अधिक राशि का वितरण किया गया हैं। मेरे पंचायत समिति क्षेत्र में मामा हजरत के दरवाजे से मामा जालिम अंसारी के दरवाजे तक पीसीसी निर्माण के लिए करीब सवा तीन सौ फीट चयन किया गया था। इसके विरुद्ध मात्र दो सौ फीट की ही राशि स्वीकृत की गई। इसके लिए मात्र दो लाख राशि ही दी गई है। जबकि कई ऐसी योजना है, जिसमें चार लाख की राशि स्वीकृत की गई है। इससे प्रतित होता है कि सरासर मेरे साथ और मेरे क्षेत्र के लोगों के साथ अन्याय हुआ हैं। कई ऐसे समिति समिति क्षेत्र है जहां राशि 50 हजार स्वीकृत की गई है, जो कि सरासर अन्याय है। बीडीसी ने कहा कि इसके पूर्व जिला स्तर से लेकर राज्य स्तर तक शिकायत की गई है। लेकिन बीडीओ को भी इसकी जानकारी हो इसके लिए उन्हें आवेदन देकर शिकायत की है। इधर बीडीओ रवि कुमार ने कहा कि पंचायत समिति सदस्य की बैठक में योजना का बंटवारा किया जाता है। इसमे मेरा कोई रोल नहीं होता है। मरे ऊपर लगाये गए आरोप गलत है।




Recent Comments