
मढ़ौरा(सारण). मढ़ौरा के भावलपुर गांव में आयोजित फलदार वृक्ष का पौधा वितरण समारोह में पहुंचे सूबे के डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने कार्यक्रम का शुभारंभ वृक्षारोपण कर के किया. जहां भाजपा नेता मनोज सिंह के पिता जी जगरनाथ सिंह के पुण्य स्मृति में आयोजित कार्यक्रम में आम लोगों के बीच दस हजार आम के बृक्ष का पौधा वितरण किया गया.गुरुवार को फलदार पौधा वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर बोलते हुए डिप्टी सीएम मोदी ने कहा कि पौधा लगाने के साथ ही उसे बचाने की जरूरत है. तभी वृक्षारोपण की सार्थकता सिद्ध होगी.

वही सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने प्रकृति से जीवन के लगाव और अपनी परंपरा का उल्लेख करते हुए कहा कि हमारे घर के आंगन में तुलसी का पेड़ लगाने का आज भी परंपरा बना हुआ है. इसका बैज्ञानिक महत्व है. जीवन के लिए पेड़ पौधे जरूरी है. मानव जीवन के लिए जरूरी ऑक्सीजन हमे इन्ही पेड़ पौधे से मिलता है. इसलिए इतना बड़े पैमाने पर एक साथ दस हजार फलदार वृक्ष के वितरण कार्य को निजी तौर पर आयोजित करने के लिए भाजपा नेता मनोज सिंह की भूरी भूरी प्रसंसा किया.


कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में भाजपा और एनडीए के प्रदेश स्तर से लेकर जिला स्तर के राजनेता और क्षेत्र के ग्रामीण जूटे हुए थे.समारोह को छपरा विधायक डॉ सीएन गुप्ता, अमनौर विधायक शत्रुघ्न तिवारी,साहेबगंज के विधायक राजू सिंह, पूर्व विधायक विनय सिंह, तारकेश्वर सिंह, लालबाबू राय, ज्ञानचंद मांझी, जनक सिंह,मंटू सिंह, छोटेलाल राय,जदयू के वरीय नेता शैलेन्द्र प्रताप,कामेश्वर सिंह, जिलाध्यक्ष अल्ताफ आलम राजू,लोजपा के जिलाध्यक्ष दीपक कुमार सिंह ,भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री नागेंद्र जी,सह संगठन मंत्री शिव नारायण, किसान प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शैलेन्द्र सेंगर,प्रदेश कार्य समिति सदस्य राकेश कुमार सिंह,पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह,वंशीधर तिवारी, वेद प्रकाश उपाधयाय, भाजपा के जिला अध्यक्ष रमेश प्रसाद, एकमा के भाजपा के पूर्व प्रतयाशी कामेश्वर सिंह मुन्ना, अन्य पार्टी नेताओं में भाजपा के राम दयाल शर्मा, श्यामनांदन बिद्रोही,नागेंद्र राय,बबलू मिश्र, राम बाबू सिंह, अनिल सिंह, बलिराम तिवारी, निरंजन शर्मा, कामेश्वर ओझा,प्रिय रंजन सिंह युवराज, पूर्व मुखिया सुरेश सिंह,हम के अजित सिंह समेत कई गणमान्य अतिथियों के साथ हजारों की संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे.






Recent Comments