तरैया (सारण)
आधुनिक युग मे भी ग्रामीण क्षेत्रों में लोग तंत्र-मंत्र और जादू टोना में उलझे हुए है।एक ऐसा ही मामला तरैया प्रखंड के भटौरा गाँव मे उजागर हुआ है जहाँ एक वृद्ध महिला को उसके पड़ोसियों ने डायन कह कर पिट दिया।तथा महिला को बचाने गये उसके परिवार के अन्य सदस्यों को भी मारपीट कर घायल कर दिया।इस संबंध में पीड़िता की पोती कुमारी प्रियंका भारती ने थाने में एक शिकायत प्रतिवेदन देकर जान-माल की सुरक्षा की गुहार लगायी है। प्रियंका ने बताया कि उसकी वृद्ध दादी को उसके कुछ पड़ोसी डायन कहते है। जिसको लेकर ग्राम कचहरी में एक शिकायत प्रतिवेदन दिया गया है। शिकायत प्रतिवेदन वापस लेने के लिए उसके पड़ोसी दबाव बना रहे थे।ग्राम कचहरी से आवेदन वापस नही लेने पर पुनः डायन कहने लगे जब डायन कहने से माना किया तो मुझे मेरी माता फूलकुमारी देवी,पिता कामेश्वर राम एवं छोटी बहन मेघा राज को मारपीट कर घायल कर दिया गया है।हम चारों का उपचार रेफरल अस्पताल तरैया में किया गया।।थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि पीड़िता के शिकायत पर पर जाँच की जा रही है।दोषियों पर अवश्य उचित कार्रवाई होगी।




Recent Comments