सीवान :बीडीओ आवास के बगल में अजगर मिलने से दहशत
#न्यूज़ इनपुट -परवेज़ अख्तर 
 गुठनी (सिवान) : 
प्रखंड मुख्यालय परिसर के बीडीओ आवास के बगल में शनिवार की सुबह अजगर मिलने से पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है। बीडीओ आशुतोष कुमार ने स्थानीय लोगों के सहयोग से उसे पकड़ लिया। वन विभाग के रेंजर ने दूरभाष पर बताया कि इसमें वे क्या कर सकते हैं। आपलोग ही कोई उपाय कीजिए। स्थानीय प्रशासन समेत सभी लोगों को इस बात की चिंता है कि इस अजगर को कहां रखा जाए। बीडीओ ने बताया कि वन विभाग अपने कर्तव्य से मुकर रहा है। इसकी जानकारी वरीय पदाधिकारियों को जल्द ही दी जाएगी।