शटर कटवा गिरोह का एक अपराधी पचरौर में दुकान का शटर काटते धराया,पुलिस ने भेजा जेल
तरैया(सारण)।31.08.2018

तरैया(सारण)।31.08.2018।
शटर कटवा गिरोह का एक अपराधी थाना क्षेत्र पचरौर बाजार पर एक दुकान के शटर का ताला काटते पुलिस के हत्थे चढ़ गया।गिरफ्तार अपराधी डेरनी थाना के पोझी गाँव निवासी वीरेंद्र सिंह का पुत्र रंजीत कुमार सिंह उर्फ मूसा है।जिसे पुलिस ने शुक्रवार को जेल भेज दिया।थानाध्यक्ष मनोज कुमार प्रसाद ने बताया कि विगत रात्री सैप के जवानों के साथ मैं पचरौर बाजार होते हुए गस्ती पर निकला था।पुलिस जीप जब पचरौर बाजार पर पहुँची तो एक दुकान की तरफ से खट-खट की आवाज आ रही थी तो जब आगे बढ़ कर देखा गया तो तीन चोर हेक्सो ब्लेड से शशिटेलकम मोबाईल दुकान का ताला काट रहे थे।जो पुलिस को देखते भागने लगे।पुलिस ने खदेड़ कर रंजीत कुमार सिंह को पकड़ लिया जबकि दो अपराधी अंधेरे का लाभ लेकर भाग गये।पकड़ा गया रंजीत ने अपने भागने वाले साथियों का नाम पुलिस को बताया है।जिसमे डेरनी थाना के ही पोझी गाँव निवासी जिया साह का पुत्र दुर्गा साह और कुलदीप मांझी का पुत्र दिलीप माँझी है।
*पाँच लोगो का गिरोह है जो परसा और दिघवारा में भी कई घटना के अंजाम दे चुके है*
गिरफ्तार रंजीत कुमार सिंह उर्फ मूसा ने पुलिस को दिए अपने स्वीकारात्मक बयान में यह बात स्वीकार किया है कि उसका पाँच लोगो का शटर कटवा गिरोह है।जो दिघवारा और परसा में भी दुकानों का शटर काटकर चोरी की घटना को अंजाम दे चुका है।रंजीत ने बताया कि उसके टीम में डेरनी थाना के पोझी गाँव निवासी दिलीप मांझी,दुर्गा सह,आनंद सिंह और स्वयं वह कुल चार आदमी तथा एक दरियापुर का करीमन सिंह है।ये पाँचो मिलकर परसा बाजार के महावीर चौक स्थित बनौता मिलन कमेलिया स्टोर का अल्वेस्टर तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया था।फिर दिघवारा प्रखण्ड के नया गाँव रेलवे ढ़ला उनई चक से एक लोडेड पिकअप भान को लूटा था।जिसे सुबह होते ही माल नही बिकने के कारण उक्त पिकअप को वे लोग भोजपुर एक पेट्रोल पंप पर छोड़कर भाग गये।




Recent Comments