*इसुआपुर मुखिया संघ अध्यक्ष संगम बाबा व जिला पार्षद सदस्या प्रियंका सिंह ने संयूक्त रुप से बीपीएल टुर्नामेन्ट का उद्घाटन किया


इसुआपुर ( सारण ) :- इसुआपुर प्रखंड के इसुआपुर ब्लाक परिसर के सामने खेल मैदान में बिषुणपुरा प्रिमियर लीग के बैनर तले टी-20 क्रिकेट टुर्नामेन्ट का उद्घाटन मैच छपरा बनाम डटरापुरसौली के बीच खेला गया । वहीं खेल के प्रांरभ में इसुआपुर मुखिया संघ के अध्यक्ष संगम बाबा व जिला पार्षद सदस्या प्रियंका सिंह ने संयूक्त रुप से फिता काटकर और खिलाड़ीयों से परिचय प्राप्त कर मैच का शुभारम्भ कराया । वहीं टॉस जीतकर छपरा की टीम गेन्दबाजी करने का निर्णय लिया और डटरापुरसौली की टीम ने बल्लेबाजी करते हुये 16 ओवरों पुरे विकेट खोकर 142 रनों का स्कोर बनाया । जवाब में छपरा की टीम ने बल्लेबाजी करते हुये 6 विकेट खोकर 16 ओवरों में 144 रन बनाकर 4 विकेट से मैच को जीतकर सेमीफाईनल में जगह बना लिया । बेहतर प्रदर्शन के आधार पर विजेता टीम के बबलू को मैन ऑफ द मैच के रुप में सैमसंग का मोबाईल दिया गया । मौके पर संयोजक रामबाबू सिंह कुशवाहा, आयोजक पिन्टू कुमार, अर्जुन कुशवाहा, म० चाँद, धीरज कुमार, म० तसीम, मुकुल, महेन्द्र, संजीत, आफताब, मोनू, आशुतोष, प्रवेश, पप्पू, मंजूर, उदय, एम्पायर राजू व अजय और कमेन्टेटर प्रीतम प्यारे, विकाश गौरव थे ।