गड़खा(सारण)।गड़खा-चिरांद मुख्य मार्ग पर चांडाल चौक के समीप सोमवार देर शाम दो बाइक में आमने-सामने टक्कर हुई।जिसमें सीपीआई नेता की घटना स्थल पर ही मौत हो गई ,जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जिनका चिन्ताजनक स्थिति में इलाज पटना पीएमसीएच में चल रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार भेल्दी थाना क्षेत्र के मकसूदपुर निवासी 36 वर्षीय उपेन्द्र कुमार यादव गड़खा थाना क्षेत्र के टहलटोला गांव में अपने नाना श्यामदेव राय के श्राद्ध कर्म में शामिल हो टहलटोला के ही एक युवक के साथ अपने घर मकसूदपुर लौट रहे थे।जैसे ही गड़खा थाना क्षेत्र के चांडाल चौक के समीप पहुंचे। विपरीत दिशा से तीव्र गति से आ रही बाइक में जोरदार टक्कर हो गई।दोनों बाइकों की स्पीड ज्यादा थी। इसलिए घटना स्थल पर ही उपेन्द्र की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। स्थानीय लोगों और गड़खा पुलिस ने सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया जहां चिकित्सकों ने उपेन्द्र को मृत घोषित कर दिया। वहीं अन्य की स्थिति को गंभीर देखते हुए बेहतर उपचार के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया।घायलों में गड़खा गांव निवासी गेमा प्रसाद के पुत्र भुअर कुमार और शिवजी शर्मा के पुत्र मझिल शर्मा तथा टहल टोला के शामिल हैं। पटना में घायलों की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।

शव गांव पहुंचते ही मची कोहराम
भेल्दी। गड़खा के चांडाल चौक में सड़क हादसे में मृतक उपेन्द्र कुमार यादव के शव गड़खा सीएचसी से गड़खा पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया। मंगलवार की सुबह पोस्टमार्टम होकर जैसे ही शव मकसूदपुर पहुंची। परिजनों में कोहराम मच गई। घटना की सूचना मिलने के बाद आसपास के ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। मौत के बाद पत्नी संगीता देवी दहाड़ मार कर रो रही थी एवं सदमे से बार-बार बेहोश हो रही थी। पिता दरोगा राय ,पुत्र आदित्य राज आयुष राज समेत अन्य परिजनों का भी रो रो कर बुरा हाल था।

भाकपा नेताओं ने मुआवजे की मांग
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यकर्ता उपेन्द्र कुमार यादव के सड़क दुर्घटना के खबर को सुनकर सीपीआई के अमनौर अंचल सचिव अवधेश कुमार राय गड़खा सीएचसी पहुंचे और स्थानीय पुलिस प्रशासन पर दबाव डालकर रात में ही पोस्टमार्टम कराया तथा सीओ से कह कर तत्काल 20 हजार रुपये की आर्थिक मदद कराई साथ ही अन्य सरकारी सुविधाएं मृतक के परिजनों को देने की मांग की हैं। वहीं मृतक के परिजनों को ढाढ़स बढ़ाया एवं पार्टी द्वारा हर समय सहयोग करने की बात कही।