समस्तीपुर:प्रधानमंत्री की सोच ने बदल दी देश की सूरत : अमित कश्यप
##न्यूज़ इनपुट- केशव बाबू:

विभूतिपुर
विभूतिपुर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विकास के प्रति सोच ने आज पूरे संसार मे अपने देश को गौरवान्वित ही नहीं किया बल्कि अग्रिम पंक्ति में खड़ा कर दिया।देश मोदी के डिजिटल इंडिया के सपनों को साकार करने के रास्ते पर तेजी से चल पड़ा है ये भविष्य के लिए सुखद संकेत है।ये बातें बॉलीवुड अभिनेता अमित कश्यप ने प्रखंड क्षेत्र के देसरी गांव में ऑसम डेयरी द्वारा आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंगलवार को कही।उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से किसानों की दशा एवम दिशा में आमूलचूल परिवर्तन की संभावना है।

कार्यक्रम का उद्घाटन वरिष्ठ साहित्यकार चाँद मुसाफ़िर,अभिनेता अमित कश्यप,डेयरी के प्रापन प्रबंधक अजीत झा,अंकुर कुमार आदि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।चाँद मुसाफ़िर ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि अगर किसान जागरूकता के साथ अपने कर्तव्य का पालन करें तो न सिर्फ उनकी स्थिति बल्कि देश की भी किस्मत बदलेगी।उन्होंने ऑसम डेयरी के कार्यक्रम को ऐतिहासिक बताते हुए इसे किसानों के विकास में मील का पत्थर बताया।प्रबंधक अजीत झा ने डेयरी के कार्यक्रम पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि ऑसम डेयरी प्रधानमंत्री के सपनों को साकार करने के लिए कृत संकल्पित है और इसी कड़ी में आज से हमारे डेयरी से जुड़े किसानों को उनका पैसा सीधे उनके खाते में पहुंचेगा।मौके पर अतिथियों ने डेयरी से सम्बंधित बैंकिंग कार्यक्रम की भी शुरुआत की गई।उक्त अवसर पर देसरी की मुखिया कमला देवी, शंभु प्रसाद यादव, राजीव कुमार,अमरकांत कुमार,मिथिलेश कुमार,श्रवण कुमार,अमित कुमार,वीरेंद्र कुमार सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।कार्यक्रम का संचालन छोटू कुमार और धन्यवाद ज्ञापन अजीत झा ने किया।




Recent Comments