घटना से फिर एक बार सहमे व्यावसायीं

मढ़ौरा।वुधवार को थाना क्षेत्र के ओलहनपुर गांव के एक आभूषण दुकान में लूटपाट के दौरान अपराधियो की गोली से दुकानदार जख्मी हो गया।जख्मी का मढ़ौरा रेफरल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया।जख्मी स्थानीय थाना क्षेत्र में मुबारकपुर गांव निवासी उमेश कुमार गुप्ता बताये जा रहे।जख्मी को दो गोली मारी गई बताई जा रही है,जो एक एक कपाल में और दूसरी बांह में लगी है।लूटपाट के संबंध में जख्मी ने 30 ग्राम सोना के आसपास की लूट बताते हुए घटना के समय अपने को नर्वस बताया। मौके से पुलिस ने तीन गोली और एक कारतूस बरामद किया है।

व्यापारियों में फिर से आये दहशत में :
पिछले मार्च में आभूषण के दो दुकानों में लूटपाट और गोलीबारी की घटना से व्यापारी अभी उबरे भी नहीं थे कि तीसरी बारदात से और दहशत बढ़ गई।आपको बता दे कि पिछले महीने 9 मार्च को मढ़ौरा के आरके जेवेलर्स में लूट के दौरान गोलीबारी में एक दुकान के कर्मी की मौत हो गई थी।वहीं दूसरी बड़ी घटना 28मार्च को छपरा में दिनदहाड़े गोलीबारी कर अपराधी एक करोड़ के आसपास के सोना लूट फरार हो गए थे।उक्त मामलें में पुलिस अभी उद्भेदन भी नहीं कर पाई थी कि अब तीसरी घटना ने स्वर्ण व्यवसायियो की दहशत बढ़ा दी है।