दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-
नौतन ।। थाना क्षेत्र के पुर्वी नौतन स्थिति पाण्डेय टोला मे बाईक के लिए नवविवाहिता रजनी देवी का हत्या कर शव को जला देने का मामला प्रकाश मे आया है । इस बावत मृतका के पिता भवानी पूर थाना श्रीनगर निवासी ललन साह ने नौतन थाने मे आवेदन देकर संतोष साह छोटे लाल साह नवीन साह रोवीन साह राजकुमार साह और छोटे साह की पत्नी सहित आठ लोगो नामजद बनाते हुए पुलिस को बताया कि उक्त सभी लोगो ने एक सोची समझी साजिश के तहत उनकी पुत्री रजनी देवी की हत्या कर शव जला दिया है । आवेदन मे बताया कि उनकी पुत्री की शादी विगत 13 मार्च 19 को पुर्वी नौतन के पाडेय टोला गाँव के छोटेलाल साह के पुत्र संतोष साह हुयी थी शादी के महज एक सप्ताह बाद से ही ससुराल ने बुलेट मोटरसाइकिल की मांग करने लगे । शादी मे ज्यादा खर्च हो जाने के कारण मोटरसाइकिल की मांग पुरी नही हो सकी । उसके बाद उनकी पुत्री को खाना बंद कर मारने पीटने लगे । बीते अठारह अगस्त को सुबह चार बजे सुचना मिली कि उनकी पुत्री की हत्या कर दी गई है । सुचना पाकर पांडेय टोला गांव पहुचा तो देख मेरी पुत्री लहूलुहान स्थिति मे मृत पडी है । और चेहरे पर कई जगह कटे फटे निशान दिखाई थे । मुझे बगल के घर में बंद कर मेरी पुत्री के शव को आनन फानन मे जला दिया । थानाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह निराला ने बताया कि पुलिस आवेदन के आलोक मे कांड अंकित करते हुए कार्रवाई मे जुट गयी है । फिलहाल सभी आरोपी घर छोड़कर फरार हो गए है ।।