वैशाली :इंटर के प्रायोगिक परीक्षा में होम सेंटर करने की मांग को लेकर छात्रों ने किया हंगामा और रोड जाम
#न्यूज़ इनपुट -अभिषेक कुमार

हाजीपुर
बिहार की इंटर की परीक्षा एक बार फिर चर्चे में है। इस बार प्रायोगिक परीक्षा को होंम सेंटर कराने की मांग को लेकर परीक्षार्थी उग्र हो गए है।हाजीपुर में इसको लेकर इंटर के परीक्षार्थियो ने जमकर हंगामा किया और आक्रोशित इंटर के परीक्षार्थियो ने पासवान चौक को जाम करते हुए सड़क पर आगजनी की और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की । परीक्षार्थियो का कहना है कि सरकार मनमानी पर उतर आई है और जबतक उनकी मांगे नही मान ली जाती।उनका आंदोलन जारी रहेगा। सड़क जाम के कारण पटना और हाजीपुर मार्ग पर वाहनो का परिचालन ठप हो गया।वही इस मार्ग पर वाहनो की लंबी कतारें लग गयी
जाम छुड़ाने के लिए पुलिस को बल का प्रयोग करना पड़ा जिसमें 5 छात्रों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है




Recent Comments