Saran News मढ़ौरा. स्थानीय थाना परिसर में सोमवार को विभिन्न मामलों में जब्त की गई कुल 1520 लीटर शराब को नष्ट कर दिया गया. यह कार्रवाई स्थानीय थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर राजकिशोर प्रसाद और प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी सह अंचल अधिकारी कृष्ण कुमार सौरभ की संयुक्त उपस्थिति में पूरी की गई. प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार, क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों से छापेमारी के दौरान अवैध देशी और अंग्रेजी शराब की यह बड़ी खेप बरामद की गई थी. जिला प्रशासन के निर्देशों और कानूनी प्रक्रिया का पालन करते हुए इस पूरी जप्त शराब को थाना परिसर में ही विनष्ट करने का कार्य किया गया. इस दौरान स्थानीय पुलिस बल के कई अधिकारी व कर्मी मौके पर मौजूद रहे. थानाध्यक्ष ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू करने के लिए इस तरह के अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे.