छपरा। छपरा-पटना मुख्य मार्ग पर दिघवारा थाना क्षेत्र के बस्ती जलाल पंचायत के उन्हचक जान पर बुधवार की एक ट्रक के चपेट में आने से एक बाईक सवार व्यक्ति की मौत घटना स्थल पर ही हो गई।मृतक दरियापुर थाना क्षेत्र के घोरहो कोठियां गांव निवासी धर्मेद्र राय का 22 वर्षीय पुत्र राजेश कुमार उर्फ भोला राय बताया जाता है जो बुधवार की सुबह किसी काम से बाईक से पटना जा रहा था कि विपरित दिशा से आ रही ट्रक ने ठोकर मार दी जिससे उसकी मौत घटना स्थल पर ही हो गई