मढ़ौरा में लोगों की मदद से चौकीदार ने चार चोरों को पकड़ा

● मढ़ौरा बाजार में गत दिनों हुई कई चोरी की घटना से उठेगा पर्दा

मढ़ौरा(सारण)। स्थानीय शहर के स्टेशन रोड में बीती रात चोरी की नीयत से एक दुकान का पल्ला तोड़ रहे चार चोरों को लोगों की मदद से चौकीदार ने दौड़ाकर पकड़ लिया।सूचना पर रात में ही मौके पर पहुंच स्थानीय थाने की पुलिस ने सभी चोरों को गिरफ्त में लेकर थाने की हाजत में बंद कर दिया।इस संबंध में पूछे जाने पर इंस्पेक्टर सह प्रभारी थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि पकड़े गए चोरों के नाम और पत्ता का अभी सत्यापन किया जा रहा है।मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की रात स्टेशन रोड में एक हार्डवेयर की दुकान की अभी पल्ला का रॉड मोड़ कर तोड़ने की कोशिश कर रहे चोरों की भनक चौकीदारी कर रहे नेपाली बहादुर को लग गई और उन्होंने हल्ला मचाया तो चोर भाग गए।जिसके बाद उन्होंने स्थानीय चौकीदार को मौके पर बुला लिया।तब तक आधे घंटे के बाद चोरों ने फिर चोरी की नीयत से पहुंच गए।ये देख नेपाली बहादुर और स्थानीय चौकीदार ने हिम्मत दिखाते शोर मचाया और पीछा करने लगे।चोरों ने नजदीक के हाईस्कूल में घुस कर उसके छत पर छिपने की कोशिश में थे कि बगल के नट बस्ती की दर्जनों पुरुष और महिला ने हाईस्कूल को चारों तरफ से मध्य रात्रि में ही घेर कर सर्च ऑपरेशन चलाया तो पहले चोरों ने चाकू से हमला करने का भय दिखा कर और अंधेरे का लाभ लेकर भागने की कोशिश की ।लेकिन नट बस्ती के लोगों ने साहस का परिचय देते हुए सभी चारों चोर युवकों को पकड़ लिया। स्थानीय लोगों ने उसमें तीन की पहचान स्थानीय नगर क्षेत्र के निवासी के रूप में की है जबकि एक अन्य युवक उसी तीन युवकों का दोस्त या संबंधी बताया जा रहा था। नाम और पत्ते की जानकारी अभी पुलिस ने नहीं बताया है।मालूम हो कि पिछले कुछ दिन पहले सलिमापुर गांव के एक दुकान में चोरी कर रहे तीन चोरों में से एक को ग्रामीणों ने पकड़ पुलिस के हवाले कर दिया था।इधर हाल के दिनों में मढ़ौरा के आसपास कई दुकानों में चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया था।गत दिनों मढ़ौरा बाजार में हुई चोरी में भी इन चोरों की संलिप्तता की संभावना जताई जा रही है। पुलिस जांच के बाद ही इस संबंध में स्पष्ट रूप से पर्दा उठ पायेगा।