राजनीतिक पद विकास की एक जिम्मेवारी भी है – विधायक जितेन्द्र

मढ़ौरा, सारण बिहार ।
राजनीति में किसी पद को प्राप्त करने वाले पर विकास की नैतिक जिम्मेवारी भी होती है । पद पर आने वाले सभी लोगों को इसका ध्यान रखा जाना चाहिए । उक्त बाते स्थानीय विधायक जितेन्द्र कुमार राय ने कही । जितेन्द्र कुमार राय मढ़ौरा प्रखंड कार्यालय में नवनिर्वाचित प्रमुख गायत्री देवी के कार्यालय के उद्धाटन के लिए पहुंचे थे ।

नवनिर्वाचित प्रखंड प्रमुख गायत्री देवी ने कहा कि वे सभी बीडीसी सदस्य और पदाधिकारियों के साथ सामंजस्य रखकर प्रखंड के चहुमुंखी विकास का प्रयास करेगी। प्रखंड में रुके कार्यों में तेजी लाकर उसे पूरा करने के काम में लगेगी। वर्तमान समय में कोरोना जैसी परेशानी में भी स्वास्थ सेक्टर को अधिक मजबूत करने की जरुरत है । इस दौरान बीडीओ मनोज कुनार अग्रवाल और सीओ रविशंकर पाण्डये ने पहली बार कार्यालय पहुंची प्रखंड प्रमुख गायत्री देवी का अंगवस्त्र और बूके देकर स्वागत किया । इसके पहले राजद विधायक जितेन्द्र कुमार राय, एमएलसी प्रत्याशी सुधांशु रंजन और राजद नेता रामबाबू राय ने मंत्रोच्चार के बीच फीता काटकर प्रमुख कक्ष का उद्घाटन किया । इस दौरान नप चेयरमैन ललन राय मुखिया संघ के अध्यक्ष परमात्मा राय, अशोक राय, भोला राय, शीला राय, मुखिया मिथिलेश सिंह, मुद्रिका प्रसाद यादव, पन्नालाल सिंह, भृगुनाथ सिंह, मुखिया प्रतिनिधि हरेंद्र राय, हरेश पासवान, पूर्व मुखिया विरेन्द्र प्रसाद यादव, पुर्व मुखिया प्रतिनिधि हर्षवर्धन दीक्षित, नंदन राय, बीडीसी सदस्य सहित प्रखंड के अन्य गणमान्य उपस्थित थे ।




Recent Comments