
टेहटी में आटा को हराकर शिल्हौरी बना एपीएल टी-20 क्रिकेट कप का विजेता

एक विकेट रहते शिल्हौरी ने नौ आठ विकेट पर बना लिए 187 रन

मढ़ौरा (सारण)I
प्रखंड के टेहटी स्व यदुवंशी राय स्टेडियम मैदान में खेले जा रहे अश्वनी प्रीमियर लीग के विजेता शिल्हौरी टीम को मिला I आटा और शिल्हौरी के बीच हुये फाइनल मुकाबले में आटा की टीम ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 186 का स्कोर बनाया I जबाब में शिल्हौरी की टीम ने रामबाबू के आक्रामक बैटिंग के कारण एक ओवर पहले ही 187 रन बनाकर मैंच जीत लिया I शिल्हौरी टीम के राहुल सिंह को मैंन ऑफ द सीरिज का पुरस्कार दिया गया I मैन ऑफ द मैंच शिल्हौरी टीम के ही रामबाबू चुने गये Iउपविजेता टीम को बिधान सभा के पूर्व उप सभापति सलीम परवेज ने जबकि विजेता टीम को स्थानीय विधायक जितेन्द्र राय और एपीएल के संयोजक अश्वनी प्रसाद यादव, जिला राजद के प्रधान महासचिव सागर नौशाद ने कप प्रदान किया I इस अवसर पर पूर्व उप सभापति सलीम परवेज ने कहा कि ग्रामीण खिलाड़ी को आगे लाने में एपीएल एक बड़ा माध्यम साबित होगा I विधायक जितेन्द्र राय ने कहा कि ग्रामीण अंचल में क्रिकेट के एक बड़े आयोजन के लिए एपीएल संयोजक प्रशंसा के पात्र है I एपीएल संयोजक अश्वनी प्रसाद यादव ने टेहटी में ऐसी स्तरीय प्रतियोगिता के आयोजन के पर अपनी प्रतिबद्धता दोहराई I मैंच में एम्पायर उदय और विकास रहे जबकि कमेंट्ररी आलम, राजेश और नौसाद ने की I इसके पूर्व इसुआपुर के मुखिया संघ के अध्यक्ष सरोज गिरि उर्फ संगम बाबा ने सुबह के सत्र में खिलाडियों से परिचय प्राप्त कर मैंच को प्रारंभ कराया I इस अवसर पर शिल्हौरी के पूर्व मुखिया अरविन्द गुप्ता, मुखिया संघ के जिला अध्यक्ष मिथलेश राय, युवा राजद नेता धनंजय कुमार, राजद उपाध्यक्ष ठाकुर अमर सिंह, सुमंत कुमार राय,कमलेश कुमार, नंदन कुमार, ई० धीरज कुमार,राकेश कुमार,अंकित कुमार,मोहन कुमार,विनोद कुमार,उपेन्द्र कुमार, दीपक सिंह,आलोक कुमार अनिल कुमार, धीरज कुमार,सहीत अन्य उपस्थित थे ।
ロसाभार- संजीव कुमार, दैनिक भास्कर मढ़ौरा सारण ।




Recent Comments