
सोनपुर । जन सुराज पदयात्रा के दौरान सारण के सोनपुर में एक आमसभा को संबोधित करते हुए प्रशांत किशोर ने गुरुवार को कहा कि आज बिहार में लोग जाती-धर्म देखकर अपने किस्मत को दावं पर लगाते हैं। आज आपने जाति को देखकर वोट किया तो आज पूरे बिहार में जाति की गणना हो रही है। आपने बिजली के नाम पर वोट दिया तो बिजली का रेट ज्यादा ही सही 5 से 8 हजार का आ ही रहा है। मैं आपको इस पदयात्रा के माध्यम से बताने आया हूं कि लोकतंत्र में आप जनता जनार्दन जिस जरूरी चीजों के लिए वोट करते हैं, वो आपको देर ही सही मिलती तो है। आप जात पात धर्म से ऊपर उठकर विकास करने के नाम पर वोट डालिए तो निश्चित विकास होगा । आपने भाजपा को राम मंदिर के नाम पर वोट दिया आज अयोध्या में राम मंदिर बन ही रहा है। मैं सभी बिहार के लोगों को हाथ जोड़ कर बोल रहा हूं । जाग जाइए, अपने नहीं तो अपने बच्चों के लिए सही। वरना जिस गरीबी और गुरबत में आपकी जिंदगी गुजरी है, उससे भी खराब जिंदगी आपके बच्चों की गुजरेगी।




Recent Comments