जमीन विवाद में थाना पहुंची महिला ने थानाध्यक्ष से उलझी,पुलिस ने लिया हिरासत में

फाइल photo
मढ़ौरा(सारण):जमीन विवाद को लेकर पूछताछ कर रहे थानाध्यक्ष के साथ महिला ने बदसलूकी कर दी । पुलिस ने तत्काल ही महिला को हिरासत में ले लिया । मिली जानकारी के मढ़ौरा नगर क्षेत्र के राहीमपुर में जयनाथ महतों अौर सुरेन्द्र महतों के बीच जमीन का बिवाद चल रहा था । इसको लेकर कई अवसरों पर पंचायती अौर मामला पुलिस तक भी पहुंचा था । मंगलवार को उक्त जमीन पर एक पक्ष निर्माण कार्य कर रहा था । एक पक्ष के शिकायत पर पहुंची पुलिस ने निर्माण कार्य रुकवा दिया अौर मौके से विगन महतों, सुरेन्द्र महतों को हिरासत में ले लिया। इस दौरान पुलिस ने दोनो पक्ष से थाना पर जमीन का कागज लेकर आने को कहा । थाना पर एक पक्ष से कागज लेकर पहुंची महिला बेबी देवी थानाध्यक्ष से किसी बात को लेकर उलझ गयी । जिससे पुलिस ने मौके पर महिला को हिरासत में ले लिया । महिला बेबी देवी के अनुसार पुलिस ने अकारण उसकी पिटाई कर दी जबकि वह छ माह की गर्भवती है । दूसरी तरफ पुलिस का कहना है कि थाना पहुंची महिला थानाध्यक्ष से उलझ गयी अौर बदसलूकी करने लगी थी । महिला अौर महिला के साथ पहुंची एक अन्य महिला शुभाष महतों की पत्नी को पुलिस ने हिरासत में छपरा महिला थाना भेज दिया है । मामले में पुलिस ने निगम महतों अौर सुरेन्द्र महतों को भी गिरफ्तार किया है ।
साभार- संजीव कुमार, दैनिक भास्कर मढ़ौरा,सारण ।




Recent Comments