वायरल सोशल मीडिया पर लालू प्र.यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप की ऐश्वर्या राय से शादी तय होने की खबर खूब हो रही है वायरल
#ऐश्वर्या राय बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री दारोगा प्र राय के बेटे व सारण के परसा से विधायक चंद्रिका राय की बड़ी बेटी है

छपरा (सारण)
लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप की शादी तय होने की खबर जैसे ही मीडिया में वायरल हुई तो राज्य के साथ- साथ लालू की कर्मभूमी सारण प्रमंडल के लोगों में भी शादी को लेकर उत्सुकता बढ़ गई। सोशल मीडिया पर लोगों ने इस खबर को खूब पोस्ट किया।खबर ये चल रही है कि राजद सुप्रीमों लालू प्रसाद के बड़े बेटे विधायक तेजप्रताप यादव की शादी अपने ही दल के पूर्व मंत्री चंद्रिका राय की बिटिया ऐश्वर्या राय के साथ होने की सारी बातें हो चुकी है।
सगाई की तिथि भी तय हो चुकी है। रिंग सेरोमनी अप्रैल माह के अंत में एक भव्य कार्यक्रम के आयोजन के साथ होगी।
आपको बता दे की चंद्रिका राय, बिहार के पूर्व सीएम दरोगा राय के बेटे और सारण के परसा विधानसभा क्षेत्र से आरजेडी के विधायक हैं। दरोगा राय बिहार के 10 वें मुख्यमंत्री थे। वे 16 फरवरी 1970 से लेकर 22 दिसंबर 1970 तक बिहार के मुख्यमंत्री रहे।फिलहाल चंद्रिका राय परसा से विधायक है । पूर्व में राजद और जदयूं के गठबंधन में बनी सरकार में चंद्रिका राय परिवहन मंत्री थे तो तेज प्रताप भी पहली दफा विधान सभा में जाकर स्वास्थ मंत्री थे । दारोगा राय के पुत्र व विधायक चन्द्रिका राय को
दो पुत्री और एक पुत्र है ।बड़ी पुत्री ऐश्वर्या राय दिल्ली से एमबीए की है , जबकि दूसरी आयुषी राय इंजीनियरिंग कर जॉब में है । वही लड़का अपूर्व राय लॉ की पढाई कर रहा है।