टेहटी-बरदहीया गांव में तीसरे दिन भी छापेमारी में चार ड्राम में आठ सौ लीटर स्परिट हुआ बरामद

मढ़ौरा(सारण).मंगलवार की रात पुलिस ने टेहटी ने छापामारी कर तीसरे दिन भी चार ड्राम में आठ सौ लीटर स्परिट बरामद किया.सभी ड्राम खेत में मिट्टी को खोदकर छुपाया हुआ था.सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस का अभियान लगातार जारी है अभी और भी स्प्रिट के बरामद होने की संभावना बनी हुई है.बता दे कि पिछले शनिवार को बरदहिया मोड़ के करीब से सुचना पर छापामारी करने गई पुलिस पर शराब तस्करों ने हमला और पथराव कर दो ड्राम स्परिट को गायब कर दिया था. तब पुलिस एक ड्राम स्परिट ही बरामद कर सकी थी.हालांकि दूसरे प्रयास में पुलिस को तीन कारोबारी को भी गिरफ्तार करने में सफलता मिली थी.गायब हुये स्परिट की बरामदगी को लेकर सक्रीय रही पुलिस ने सोमवार की रात टेहटी में छापामारी दो ड्राम स्प्रिट बरामद कर लिया था.साथ ही मौके से एक बेलोरो भी जप्त किया था.
ロ खेत की मिट्टी में गढ़ा खोदकर छुपाया गया था ड्राम :
पुलिस को टेहटी में भारी मात्रा में स्परिट छुपाकर रखने की जानकारी मिल रही थी. इसके आधार पर पुलिस ने फिर से कृष्णा राय उर्फ रकटू राय के घर के करीब छापामारी की.पुलिस को सूत्र से मिल रही जानकारी के आधार पर रकटू राय के घर के पास के खेत में चार चार अलग अलग चिन्हित स्थान पर खुदाई करने पर पुलिस को चार ड्राम में आठ सौ लीटर स्परिट बरामद हुआ.मामले में पुलिस ने टेहटी निवासी कृष्णा राय उर्फ रकटू राय और बरदहिया निवासी बीरू मांझी पर प्राथमिकी दर्ज की गई है.
साभार:संजीव कुमार , दैनिक भास्कर , मढौरा




Recent Comments