आम आदमी पार्टी ने किया बैठक आयोजित

महुआ(वैशाली) महुआ प्रखंड क्षेत्र के सुपौल टरिया पंचायत के अब्बुचक गोपालपुर गांव में आम आदमी पार्टी की बैठक का आयोजन किया गया।बैठक में आगामी 16 फरवरी की हाजीपुर में आयोजित जिला स्तरीय सम्मेलन की सफलता को लेकर विचार विमर्श किया गया।बैठक में उपस्थित पार्टी के कार्यकर्ताओं ने ज्यादा से ज्यादा संख्या में हाजीपुर चलने का संकल्प लिया।इस मौके पर महुआ प्रखंड उपाध्यक्ष उमाशंकर कुमार, विधानसभा प्रभारी जयप्रकाश सिंह, प्रमोद सुमन, आदि के साथ साथ अनेको कार्यकर्ता मौजूद थे।उधर महुआ अनुमण्डल क्षेत्र में पातेपुर प्रखंड के तीसीऔता धर्मपुर में आम आदमी पार्टी के कार्यकारी जिला अध्यक्ष मनोज कुमार साह की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया।आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए और जिलास्तरीय सम्मेलन की सफलता के लिए गहन विचार विमर्श किया गया और जिला सम्मेलन की सफलता के लिए जल्द से जल्द पंचायत स्तरीय कमिटी गठन करने निर्देश दिया गया।वही पातेपुर प्रखंड स्तरीय कमिटी भी गठन किया गया जिसमें रौशन कुमार सिंह को प्रखंड अध्यक्ष,सुभम कुमार को प्रखंड उपाध्यक्ष, रूपक कुमार को प्रखंड सचिब की जिम्मेवारी दी गई।इस मौके पर जन्दाहा प्रखंड अध्यक्ष मुंद्रिका सिंह, उपाध्यक्ष अनर्जित कुमार, प्रकाश कुमार, सशीभूषण कुमार सिंह, जितेन्द्र कुमार, संजीत कुमार सिंह, मनोज कुमार सिंह, अंकित कुमार सिंह आदि के साथ साथ अनेकों कार्यकर्ता इस बैठक में उपस्थित थे।




Recent Comments