जुगाड़ गाड़ी के धक्के से पाँच वर्षीय बच्चे की मौत।
दिघवारा(सारण)।नयागांव थाना क्षेत्र के कपुरचक गाँव मे एक जुगाड़ गाड़ी से ठोकर लगने से एक पांच वर्षीय बच्चे की मौत हो गई।मृतक बच्चे की पहचान कपुरचक निवासी रामप्रवेश मांझी के पांच वर्षीय नाती के रूप में की गई है।घटना के बारे में लोगो ने बताया कि मृतक बच्चा गांव से गुजरने वाली सड़क के पास खेल रहा था उसी दौरान गाँव के ही तीन लोग योगेंद्र राय मंगल राय और सरयुग राय जुगाड़ गाड़ी पर सवार होकर वहाँ से तेज गति से गुजर रहा था,उसी दौरान जुगाड़ गाड़ी का चालक गाड़ी से नियंत्रण खो दिया और बच्चे को ठोकर मरते हुए पास के दीवाल से टकरा गया।स्थानीय लोगो द्वारा घायल बच्चे को सोनपुर रेफरल अस्पताल ले जाया जा रहा था जहाँ रास्ते मे ही बच्चे की मौत हो गई।घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल था।




Recent Comments