दैनिक खोज खबर/मढ़ौरा (सारण)। प्रखंड के सलिमापुर में 31 कुंडलीय सात दिवसीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ को लेकर विधि विधान पूर्वक ध्वजारोहण किया गया।मंगलवार को सलिमापुर बड़ा पोखरा पर यज्ञ कर्ता श्री स्वामी सत्यनारायण आचार्य फलहारी महराज जी के उपस्थिति में आचार्य पं विजय शंकर पांडे ने मंत्रोचारण कर ध्वजारोहन कराया गया। आयोजन समिति द्वारा बताया गया कि सलिमापुर पोखरा पर 31 कुणडीय सात दिवसीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का आयोजन दिनांक 18 मई 2026 से 24 मई 2026 तक चलेगा। जिसमें यज्ञ परिभ्रमण, आरती, भजन, प्रवचन, हवन आदि का कार्यक्रम यज्ञ अवधि में अनवरत चलेगा। मनोरंजन के लिए टॉवर झूला, मौत का कुंआ, मीना बाजार आदि की व्यवस्था रहेगी। ध्वजारोहण के मौके पर यज्ञकर्ता श्री स्वामी सत्यनारायण आचार्य फलहारी महराज जी के, आचार्य पं विजय शंकर पांडे, पूर्व मुखिया अरुण सिंह, बीडीसी मोहन साह, अजीत सिंह उप मुखिया, संजय सिंह डॉ विक्की, चंदन सिंह, सिंटू सिंह, बिट्टू सिंह, शैलेश सिंह, विजय राय, सुबोध सिंह, जीतू सिंह, अजय सिंह, संजीव सिंह, रोहित सिंह के साथ दर्जनों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहें।