तरैया विधायक ने स्मार्ट क्लास का किया उद्घाटन

✍️रजनीश रंजन/इसुआपुर(सारण) – प्रखण्ड के शांति रमण बालिका उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय संढ़वारा तथा महुली चकहन उच्च माध्यमिक विद्यालय महुली में तरैया विधायक मुद्रिका प्रसाद राय ने स्मार्ट क्लास का उद्घाटन किया ।इस अवशर पर उपस्थित 10 व 11 की छात्राओं ने भाग लिया ।उपस्थित छात्राओं को सम्बोधित करते हुए विधायक ने कहा कि स्मार्ट क्लास से शिक्षा लेकर अपने ज्ञान को बढ़ा सकती हैं ।मौके पर प्रधानाध्यापिका बिभा सिंह सचिव बिजय राय,बिश्वनाथ राय,शिक्षक मोहम्मद मनीर अली,कृष्ण कांत सिंह,मकसूद आलम अंसारी,संजय कुमार सिंह, नीतू कुमारी,धर्मेन्द्र राय,जगमोहन लाल,राजेश कुमार प्रसाद,दिव्या कुमारी,मधु श्री सहित गण्यमान लोग उपस्थित थे ।