बेतिया – गौनाहा:– *एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस व रेड क्रॉस सोसाइटी के सौजन्य से गरीबों के बीच बांटा गया कंबल*
न्यूज इनपुट रामायण कुमार गौनाहा पं.चम्पारण बिहार :- *पश्चिमी चम्पारण गौनाहा* एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस व भारतिय रेड क्रॉस सोसाइटी के सौजन्य से कस्तूरबा कन्या उच्च विद्यालय भितिहरवा में गरीबों के बीच कंबल का वितरण किया गया । कंबल वितरण कर रहे एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस के अधिकारी चंदन पाठक ने बताया कि 12 अगस्त को आई प्रखंड क्षेत्र मे प्रलयकारी बाढ से क्षेत्र की जनता पर दुखो का पहाड टुटा था ।लोगो की दुखो को देखते हुऐ एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस ने भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी को कंबल डोनेट कर गरीबो के बिच बटवाने का कार्य कर रही है ।
रेड क्रॉस सोसाइटी के आपदा प्रबंधक प्रभारी नागेन्द्र महतो ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र में आयी प्रलयकारी बाढ़ को देखते हुए गरीब असहाय लोगो को एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस के द्वारा डोनेट की गई कंबल रेड क्रॉस सोसाइटी के द्वारा वितरण किया जा रहा है ।
विदित हो कि सोसायटी के द्वारा संयुक्त रूप से चम्पारण के अनेको जगहो पर शिविर लगाकर कंबल का वितरण किया जा रहा है । कंपनी का लक्ष्य है कि दो हजार गरीब परिवारो के बिच कंबल का वितरण किया जाना है जो अनेको जगह शिविर के माध्यम से कंबल का वितरण कर पुरा किया जा रहा है । मौके पर एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस के सीनियर अधिकारी चंदन पाठक, एडवाइजर रामायण कुमार, विद्यालय के प्रिंसिपल दिपेन्दर वाजपेयी, मुखिया पति अर्जुन राम, दर्जनो कार्यकर्ता सामिल थे ।




Recent Comments