मढ़ौरा नगर पंचायत का क्लर्क 40 हजार रुपये घूस लेते गिरफ्तार,विजलेंस टीम ने की कार्रवाई

छपरा : शुक्रवार को विजलेंस टीम ने मढ़ौरा नगर पंचायत में योजना सहायक के पद पर कार्यरत सुरेंद्र कुमार राम को छपरा में किराये के आवास से 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया. जानकारी के मुताबिक ठीकेदार प्रेम बंधु से योजना के भुगतान के लिए रिश्वत की मांग लिपिक द्वारा की जा रही थी।जिसकी शिकायत विजलेंस टीम को ठीकेदार ने कर जाल बिछाया था।शुक्रवार को क्लर्क के छपरा बैंक कॉलोनी स्थित किराये के मकान में पीड़ित द्वारा रिश्वत देने के बाद घुस लेते क्लर्क सुरेंद्र कुमार को रंगेहाथ विजलेंस टीम ने दबोच लिया।जहां पर परिजनों ने विरोध जताया, लेकिन निगरानी की टीम ने घूसखोर क्लर्क को ठीकेदार के बयां पर मामला दर्ज कर मुजफरपुर लेकिन चली गयी।
गिरफ्तारी के बाद डीएसपी एस. के.मौआर ने बताया कि मढ़ौरा में मुख्यमंत्री शहरी नल-जल योजना का कार्य चल रहा है।वार्ड 13 में में योजना के दूसरे क़िस्त के भुगतान के लिए संवेदक प्रेम बंधु से घुस माँग रहा था।जिसकी सूचना संवेदक द्वारा दिया गया था।फिर 40 हजार रुपये लेते गिरफ्तार कर लिया गया।निगरानी टीम में इंस्पेक्टर शालिग्राम कुमार,संजय चतुर्वेदी, सत्येन्द्र राम,सुशील कुमार यादव,रामनिवास चौधरी,जाँच कर्ता मणिकांत व अन्य मौजूद थे।

मालूम हो कि कुछ ही महीने पहले जिले के परसा नपं के कार्यपालक पदाधिकारी भी रिश्वत लेते निगरानी के हत्थे चढ़े थे।निगरानी की टीम ने जिले में कई सरकारी सेवकों को पकड़ा है।फिर भी घूसखोरी का गोरखधंधा बंद होने का नाम नहीं ले रहा है।




Recent Comments