
सारण/गड़खा|
जिला पार्षद व गड़खा विधानसभा क्षेत्र की भावी प्रत्याशी पूजा कुमारी ने शनिवार को वाजितपुर, रामपुर और इटवां पंचायतों के बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा किया और लोगों से रु-ब-रु हुई। बाढ़ग्रस्त इलाकों के प्रभावित घरों में घूम-घूम कर उन्होंने लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनी। उन्होंने बाढ़ से पीड़ित गरीब नि:सहाय लोगों के बीच राहत सामग्री का भी वितरण किया। पूजा कुमारी ने कहा कि बाढ़ के कारण बड़ी संख्या में लोग बेघर हो गए हैं। लोग घरों को छोड़ बगीचे व अन्य ऊंचे स्थानों पर शरण लिए हुए हैं। उन्होंने कहा कि कई पंचायतों के किसानों की फसल बाढ़ के पानी में डूब कर पूरी तरह बर्बाद हो चुकी है। उन्होंने प्रभावित किसानों को मुआवजा देने की भी मांग की है। बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का दौरा करने के बाद वहां की गंभीर स्थिति को देख उन्होंने प्रशासन से हालात से अविलंब उनके लिए सरकारी सहायता और भोजन की व्यवस्था कराने की मांग की। उनके साथ जिप प्रतिनिधि चंदन कुमार मांझी, कमलावती देवी, सुभाष सिंह, मंटू शुक्ला, राजन राय, रंजीत यादव, जूठन राय, कृष्णा साह, विक्की कुमार, अजय राय व अन्य मौजूद थे।




Recent Comments