जिलाधिकारी व विधायक ने किया प्रखंड कौशल विकास केन्द्र का उद्घाटन
मढ़ौरा (सारण) प्रखंड मुख्यालय स्थित कौशल विकास केन्द्र का उद्घाटन स्थानीय विधायक जितेन्द्र राय व जिलाधिकारी हरिहर प्रसाद ने संयुक्त रुप से बुधवार को किया । मुख्य अतिथि जिलाधिकारी हरिहर प्रसाद ने कहा कि मुख्यमंत्री के सात निश्चय के अन्तर्गत आर्थिक हल युवाओं को बल से हमारे समाज के ज्यादातर युवा शिक्षित होकर बेरोजगारी को दुर भगा रहे है खास कर छात्राओं के लिए यह योजन एक वरदान है वो इस योजना के अन्तर्गत प्रशिक्षण प्राप्त कर खुद निर्भरता की ओर बढ़ सकती है वहीं स्थानीय विधायक जितेन्द्र कुमार राय ने कहा कि मैट्रिक व मैट्रिक से आगे शिक्षा प्राप्त अध्ययनरत या बेरोजगार युवाओं के लिए कौशल विकास केन्द्र एक औद्योगिक प्रशिक्षण केन्द्र के समान है इससे बिहार के ज्यादातर युवा विकास के पथ पर आगे बढ़ रहे है । सभा में कौशल विकास केन्द्र के संयोजक धीरज कुमार सिंह ,सचिव नगेन्द्र सिंह, अनुमण्डल पदाधिकारी संजय कुमार राय ,मनरेगा पीओ नंदन कुमार आस्तिक ,कनिय अभियंता म अशद ,अंचलाधिकारी अशोक कुमार,प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष वीरेन्द्र राय, इसरौली मुखिया प्रतिनिधि हरेन्द्र राय सहित अन्य उपस्थित थे।