अर्जुन भारतीय”दैनिक खोज खबर”बगहा से रिपोर्ट:- बगहा अनुमण्डल अंतर्गत आज दिनांक 1/6/2017 दिन गुरुवार की दोपहर 2:50पर बगहा से बाल्मीकि नगर जाने वाली NH 28 B हाईवे पर नौरंगिया थाना क्षेत्र के हरदिया चाती के पास तेजगति से जा रही बोलेरो बी आर 22P6570 एक पेड़ से टकराई, जिसके कारण बोलेरो सवार 4 लोगों की मौत घटनास्थल पर हो गई। दुर्घटना में मरने वालों में अभी तक किसी की पहचान नहीं की जा सकी है. नौरंगिया पुलिस के अनुसार जेसीबी से गाड़ी और बाकी अन्य मृतको के शव को बाहर निकालने की क़वायद जारी है. बगहा पुलिस जिला के नौरंगिया थानाध्यक्ष हरेंद्र प्रसाद ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा है कि शिनाख्त के प्रयास जारी है।
बोलेरो पेंड से टकराई चार की मौत,




Recent Comments