*सीवान में चलते ट्रक पर गिरा हाई वोल्टेज तार, आग लगने से मचा अफरातफरी*
 
*✍श्रीनारद संवाद सेवा*
⭕सीवान: सीवान में शुक्रवार को सड़क द ब्रनिंग ट्रेन की तरह द बर्निंग ट्रक देखकर लोग भौंचक हो गए. 
गौरतलब हो कि शुक्रवार को एक चलते ट्रक पर हाई वोल्टेज तार के गिरने से  आग लग गयी. जिसके बाद से सड़क पर भगदड़ मच गयी. ट्रक चालक ने किसी तरह ट्रक से कूद अपनी जांच बचायी वहीं बाद में मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. द बर्निंग ट्रक की यह घटना शहर के सबसे व्यस्तम इलाके नगर थाना के सहायक सराए ओपी क्षेत्र के हरदिया मोड़ पर घटी.
बताया जाता है कि उत्तर-प्रदेश नम्बर लिखी यह ट्रक छपरा से बालू लेकर सीवान की तरफ आ रहा था. हरदिया मोड़ पर गुजरते समय ट्रक का उपरी हिस्सा उपर से गुजर रहे 11 हजार वोल्ट के हाई टेंशन तार से छू गया. जिसके बाद से बिजली की स्पार्किंग से पुरे ट्रक में आग लग गयी. पहले तो ट्रक ड्राईवर को इस बारे में कुछ पता भी नहीं चला लेकिन जलते ट्रक को देख सड़क पर भगदड़ की स्थिति हो गयी. लोग इधर उधर भागने लगे. जिधर से जो लोग आ रहे थे वापस मुड़ उधर ही भागने लगे.
भाग रहे लोगों के शोर-शराबे और ट्रक के जलने की गंध से जब ट्रक चालक को ट्रक में आग लगने का इल्म हुआ तो वह भी घबरा गया और ट्रक को वही छोड़ फौरन उससे बाहर कूद फरार हो गया. वहीं आसपास के लोगों द्वारा समीप के सराए ओपी थाना को सुचना दिए जाने के बाद पुलिस ने तुरंत फायर बिग्रेड को फोन किया. तब दमकल विभाग की गाड़ी वहां पहुंची और दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. लेकिन तब तक ट्रक पूरी तरह से जल चूका था. ट्रक छपरा के ही किसी व्यवसायी का बताया जा रहा है.