सारण :ताड़ के पेड़ से गिरने से एक मजदूर की मौत
——-
राजू सिंह की रिपोर्ट
—-
बनियापुर (सारण)
थाना क्षेत्र के कराह गांव में बुधवार को ताड़ के पेड़ से गिरने से 35 वर्षीय मजदूर की मौत घटना स्थल पर ही हो गई। जिसके मौत के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया है।
जिस घटना के संबंध में बताया जाता है कि उक्त मजदूर मुजफ्फरपुर जिला के जीरो माइल थाना के मिर्जा पुर गांव निवासी बताया जाता है। जो उक्त गांव में दस हजार रुपया प्रतिमाह के मजदूरी पर ताड़ छेने का काम करता था। इसी क्रम में उक्त मजदूर ने सुबह ताड़ छेने के लिए डेरा से निकाल और ताड़ छेने के लिए पेड़ पर चढ़ गया। उपर चढने के बाद जैसे ही ताड़ के पेड़ के एक डमखो को पकड़ कर उस पर बैठना चाहा कि वह डमखो की डाली टुट गयी। और उस डमखो के साथ उक्त मजदूर भी निचे गिर गया। जिससे इस मजदुर की मौत घटना स्थल पर ही हो गई। इसके मौत के बाद मजदूर की मालकिन शिव कुमारी देवी ने थाना में लिखित बयान दी है। जिसमें बताई है कि उक्त मजदूर इनके यहां मासिक वेतन पर काम करता था। पुलिस ने मजदूर के शव को पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया है।




Recent Comments