जांच घर, अल्ट्रासाउंड और एक्स-रे टेक्नीशियन की बैठक
परसा(सारण):प्रखंड क्षेत्र में संचालित सभी जाँच घर अल्ट्रासाउंड एक्स-रे टेक्नीशियन की बैठक टेक्नीशियन राम सिंगासन राय की अध्यक्षता में कुमार पैथलॉजी में किया गया।बैठक में लैब को बंद करने के उच्च न्यायलय के दिए गये आदेश तथा सिविल सर्जन सारण द्वारा प्रेषित पत्रांक 2507 के द्वारा करवाई करने की अधिसूचना के पर चर्चा किया गया।तथा बैठक में उपस्थित टेक्नीशियनों ने एएमएलटीए की सदस्यता ग्रहण करने संगठन के माध्यम मांग करने एव अधिकारोँ की लड़ाई लड़ने 6 सितम्बर से आगामी 13 सितम्बर तक पूर्णतः लैब बंद रखने बैठक कर राजनीती तय करने परसा क्षेत्र अधीन भेल्दी अमनौर मकेर डेरनि दरियापुर तथा सितलपुर के सभी लैब संचालकों को एक जुट करने समेत कई अहम निर्णय सर्व सहमति से लिया गया।बैठक में अमरेश कुमार सुनील कुमार बनारसी कुमार मुकेश कुमार ललित राय ओम प्रकाश कुमार बसंत कुमार शर्मा शैलेन्द्र कुमार आदि शामिल थे।