माधव सिंह महाविद्यालय ताजपुर-फुलवरिया में तदर्थ समिति का हुआ गठन

मांझी(सारण) : प्रखंड के माधव सिंह महाविद्यालय ताजपुर-फुलवरिया में तदर्थ समिति का गठन कर लिया गया है। जिसमें पदेन संयोजक जिला शिक्षा कार्यक्रम पदाधिकारी ( माध्यमिक शिक्षा) सारण व सदस्य सचिव प्राचार्य प्रो. रवींद्र कुमार सिंह को बनाया गया है। जबकि सदस्य के रूप में शिक्षक प्रतिनिधि प्रो. वाजिद अली, महिला शिक्षक प्रतिनिधि प्रो. सुधा कुमारी, शिक्षकेतर प्रतिनिधि दिवाकर सिंह, छात्र अभिभावक ब्रह्मेश्वर यादव तथा छात्रा अभिभावक फुल कुमारी देवी को शामिल किया गया है। इस संबंध में बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (उच्च माध्यमिक) पटना के निदेशक (शैक्षणिक) ने अधिसूचना जारी कर दी है।